Delhi UP Bihar Weather : 3 राज्यों में बारिश और ठंड का डबल अटैक; दिल्ली–यूपी–बिहार में अलर्ट जारी

Delhi UP Bihar Weathern18 nov 2025

Delhi UP Bihar Weathern18 nov 2025

18 नवंबर 2025 का मौसम अपडेट: देश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन दक्षिण भारत के तीन राज्यों में बारिश और तूफान ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार हो रही इस तेज बारिश का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर भी दिखने लगेगा।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड तेजी से बढ़ने वाली है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। आईए जानते हैं—18 नवंबर को आपके इलाके का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi UP Bihar Weather
Delhi UP Bihar Weather

तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी

तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चेताया है कि मूसलाधार बारिश के बाद इन राज्यों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। समुद्री क्षेत्रों में हवा की रफ्तार तेज रहेगी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम: शीत लहर दस्तक देगी

दिल्ली में 18 नवंबर से ठंड अचानक बढ़ने वाली है। खासकर ग्रामीण इलाकों में शीत लहर का असर साफ महसूस होगा।

अधिकतम तापमान: 26°C

न्यूनतम तापमान: 10°C

सुबह—शाम बाइक सवारों और बाहर निकलने वालों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान रखना जरूरी होगा।

यूपी का मौसम: तापमान गिरते ही बढ़ेगी सिहरन

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 18 नवंबर से ठंड अपना असर तेज करेगी। कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज में सुबह के वक्त शीत लहर चलने की संभावना है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

लखनऊ का अधिकतम तापमान: 28°C

न्यूनतम तापमान: 14°C

बिहार का मौसम: 2–3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बिहार में 17 नवंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जाएगी। सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में तड़के शीत लहर चलने का अनुमान है।
कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। सभी को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!